मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:44 · नई दिल्ली संस्करण

मोदी सरनेम विवाद में दो साल की सजा पर बोले राहुल गांधी, 'सत्य मेरा भगवान है'

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

राहुल गांधी को आज कोर्ट ने एक मानहानि के मामले में दो साल जेल की सजा सुनाई, राहुल गांधी ने सजा से पहले कोर्ट में कहा, मैंने किसी समुदाय को बदनाम करने के लिए कोई बयान नहीं दिया था.

Rahul Gandhi Convicted: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को आज गुजरात की सूरत कोर्ट ने मानहानि के एक मामले में दो साल जेल की सजा सुनाई. सजा मिलने के बाद राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, सत्य मेरा भगवान है. इसके अलावा उन्होंने एक ट्वीट भी किया जिसमें उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के एक कोट को शेयर किया है.

कांग्रेस नेता ने ट्वीट कर कहा, मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है, सत्य मेरा भगवान है, अहिंसा उसे पाने का साधन. सूरत कोर्ट ने उनको आपराधिक मानहानि के मामले में दोषी पाते हुए 15 हजार रुपये के जुर्माने के साथ दो साल कैद की सजा सुनाई. हालांकि उनको कोर्ट से ही जमानत मिल गई, लेकिन उनकी संसद सदस्यता को लेकर खतरा पैदा हो गया है.

क्या बोली प्रियंका गांधीलोक प्रतिनिधित्व कानून के तहत किसी भी जनप्रतिनिधि को 2 साल की सजा मिलने पर उसकी सदस्यता रद्द होने का प्रावधान है. उनकी सदस्यता रद्द होते ही देश भर के नेताओं की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. कांग्रेस महासचिव और राहुल की बहन प्रियंका ने कहा, डरी हुई सत्ता की पूरी मशीनरी साम, दाम, दंड, भेद लगाकर राहुल की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है.

प्रियंका ने कहा, राहुल सच बोलते हुए जिए हैं, सच बोलते रहेंगे और देश के लोगों की आवाज उठाते रहेंगे. सच्चाई की ताकत और करोड़ों देशवासियों का प्यार उनके साथ है.

किस मामले पर हुई है सजा?राहुल गांधी ने 2019 में एक चुनावी सभा में कथित तौर पर कहा था, आखिर कैसे सभी चोरों के नाम मोदी है? गुजरात बीजेपी के एक विधायक पूर्णेश मोदी ने इस मुद्दे पर राहुल गांधी पर मानहानी का मुकदमा किया था. शिकायतकर्ता के वकील ने दावा किया, राहुल गांधी के भाषण की सीडी से साबित होता है, उन्होंने वाकई में ऐसा कमेंट किया था, और उनके शब्दों ने मोदी समुदाय को बदनाम किया था.

वहीं राहुल गांधी ने कोर्ट में कहा, मैंने किसी समुदाय को बदनाम करने के लिए कोई बयान नहीं दिया था. किसी को हानि पहुंचाने का मेरा कोई भी इरादा नहीं था. मेरा उद्देश्य सिर्फ भ्रष्टाचार को उजागर करना था.

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें