मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:56 · नई दिल्ली संस्करण

राहुल गांधी बोले- छात्रों की आवाज को अनदेखा करना लोकतंत्र के खिलाफ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राहुल गांधी बोले- छात्रों की आवाज को अनदेखा करना लोकतंत्र के खिलाफ

नई दिल्ली। नई दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री आवास तक मार्च निकाला। इस बीच लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा।

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि छात्रों पर हमला हर भारतीय परिवार पर हमला है। प्रधानमंत्री को लगता है कि वे बिना जवाब दिए और बिना किसी नतीजे का सामना किए बच निकलेंगे, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाएंगे, इस बार तो बिल्कुल नहीं।

उन्होंने आगे कहा कि मैं हर उस देशभक्त भारतीय से अपील करता हूं जो मानता है कि हमारे छात्रों को न्याय मिलना चाहिए- प्रधानमंत्री आवास के सामने हमारे धरने में शामिल हों।

भारत के छात्रों की आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

इससे पहले इस मार्च को लेकर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, "सोमवार को युवा छात्रों के साथ हुई बर्बरता के बारे में जवाब मांगने के लिए हम प्रधानमंत्री के घर तक मार्च कर रहे हैं। सरकार न तो इसकी कोई जिम्मेदारी लेना चाहती है और न ही संसद में इस पर कोई बहस करना चाहती है।

भारत के युवाओं का भविष्य बर्बाद करने के लिए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।”

विरोध मार्च से पहले कांग्रेस सांसद ने छात्रों के मुद्दों को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “आज विपक्ष के सांसदों के साथ लोकसभा स्पीकर से मिले।

हमारी मांग सीधी है, छात्रों पर हुई बेरहमी और परीक्षाओं की मुश्किलों के लिए सरकार की गैर-जिम्मेदारी पर संसद में विस्तृत चर्चा होनी चाहिए।”

राहुल गांधी ने आगे कहा, “छात्रों को अपने भविष्य के बारे में सवाल पूछने पर पीटा गया।

अगर संसद भारत के युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती तो वह किस काम की है? विपक्ष इसे दबने नहीं देगा। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि छात्रों की आवाज सड़कों पर और संसद में सुनी जाए।”

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें