मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

एक महीने में राहुल गांधी का दूसरा बिहार दाैरा, पांच फरवरी काे आयेंगे पटना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
एक महीने में राहुल गांधी का दूसरा बिहार दाैरा, पांच फरवरी काे आयेंगे पटना

पटना। कांग्रेस सांसद एवं लाेकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पांच फरवरी काे बिहार आएंगे।राहुल गांधी इस महीने में लगातार दूसरी बार बिहार आ रहे हैं। राहुल गांधी पांच फरवरी काे कृष्ण मेमोरियल हॉल पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने बताया है कि राहुल गांधी जगलाल चौधरी जयंती समारोह में शामिल हाेंगे। उन्होंने एक्स पर बताया कि नेता विपक्ष राहुल गांधी पांच फरवरी को कृष्ण मेमोरियल हॉल पटना में जगलाल चौधरी जयंती समारोह में भाग लेंगे। राहुल गांधी जनवरी पिछले महीने 18 जनवरी को बिहार आए थे। राहुल गांधी ने तब संविधान को लेकर आयोजित हुए कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। इस महीने में फिर राहुल गांधी बिहार आ रहे हैं। उनके बिहार दौरे को लेकर सभी तैयारियां की जा रही हैं। मालूम हो कि पांच फरवरी को ही दिल्ली में भी विधानसभा के लिए मतदान हैं। कुछ ही महीनों में बिहार विधानसभा चुनाव भी होने हैं। बिहार में हाेने वाले इस विधानसभा चुनाव काे देखते हुए कांग्रेस अभी से ही अपने काे सक्रिय कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें