मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:36 · नई दिल्ली संस्करण

राहुल गांधी ने झारखंड के मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलने का किया आग्रह

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राहुल गांधी ने झारखंड के मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलने का किया आग्रह

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर राज्य में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करने की अपील की। उन्होंने कहा कि छात्रों की शेष चिंताओं को दूर करने के लिए उनसे बातचीत करना सरकार की प्रतिबद्धता को मजबूत करेगा।राहुल गांधी ने सोमवार को हेमंत सोरेन को लिखे पत्र में कहा कि शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन का अधिकार संविधान में निहित है और यह लोकतंत्र के प्रमुख स्तंभों में से एक है। पिछले कुछ महीनों में देश की शिक्षा व्यवस्था में पेपर लीक और अनियमितताओं की खबरें सामने आई हैं। उनका मानना है कि शिक्षा व्यवस्था को उस ज्ञान व्यवस्था के बजाय छात्रों के शोषण और उत्पीड़न का माध्यम बनाया जा रहा है, जो एक दशक पहले हुआ करती थी।राहुल गांधी ने कहा कि झारखंड में छात्र राज्य की भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों का प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा है और वे अपनी मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखना चाहते हैं।उन्होंने पत्र में कहा कि उन्हें जानकारी है कि राज्य सरकार ने छात्रों के साथ बातचीत की है और उनकी कई मांगों पर सहमति भी बनी है। हालांकि, उन्होंने कहा कि प्रदर्शन अभी जारी है और कुछ छात्र अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं।राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री सोरेन से आग्रह किया कि वह प्रदर्शनकारी छात्रों के प्रतिनिधियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करें। इससे सरकार की छात्रों की बाकी चिंताओं को दूर करने की प्रतिबद्धता और मजबूत होगी।उन्होंने पत्र में कहा कि भारत के युवा ही देश का भविष्य हैं। उन्होंने मौजूदा संकट की स्थिति में छात्रों के साथ एकजुटता और समर्थन व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री से उनकी बात सुनने तथा उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में उचित कदम उठाने का अनुरोध किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें