मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

इजराइल के पश्चिमी रफाह पर हुए हमले में 45 विस्थापितों की मौत, नेतान्हू ने दुख जताया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

शलम,। इजरायल और फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास के बीच पिछले साल

से जारी जंग की लपटें और विकराल हो गई हैं। इजराइल की सेना ने इस बार

दक्षिणी गाजा के पश्चमी रफाह में बड़ी जवाबी कार्रवाई की। इजराइल ने यहां

हवाई हमला किया। इस हमले में 45 लोग मारे गए। मरने वालों में 23 महिलाएं,

बच्चे और वृद्ध हैं। सभी विस्थापित बताए गए हैं। इस हमले की कई देशों ने

आलोचना भी की है।

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस

सैन्य कार्रवाई पर अफसोस जताया है। उन्होंने कहा है, ''बहुत बड़ी गलती हो

गई''। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हवाई हमले की वजह से विस्थापित

लोगों के तंबुओं में आग लग गई और लगभग 45 लोगों की झुलसने से मौत हो गई।

उल्लेखनीय है कि सात अक्टूबर, 2023 से जारी इजराइल के हमलों में मरने वाले

फिलिस्तीनियों की संख्या 36,050 पहुंच गई है।

बेंजामिन

नेतन्याहू ने इस हमले को लेकर अपनी गलती मानी है। नेतन्याहू ने कहा कि

सैन्य कार्रवाई का उद्देश्य किसी भी इंसान को नुकसान पहुंचाना नहीं था। इस

हमले की जांच की जाएगी। उन्होंने संसद में एक भाषण में कहा कि दुर्भाग्य से

इस हवाई हमले में कुछ नागरिकों की मौत हो गई है। हमास नेता सामी अबू जुहरी

ने इसे नरसंहार बताते हुए इसके लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया है।

उल्लेखनीय है कि रफाह में इजराइल की सेना और हमास के आतंकियों के बीच दो

हफ्ते से लड़ाई जारी है।

रफाह की इस घटना के बाद यूरोपीय नेताओं ने

अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के रफाह में सैन्य कार्रवाई रोकने के फैसले को

तत्काल लागू किए जाने की जरूरत बताई है। जर्मनी के विदेश मंत्री एनालेना

बेयरबोक और यूरोपीय संघ के विदेशी मामलों के प्रमुख जोसेप बोरेल ने कहा,

रफाह के बारे में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के फैसले का सम्मान होना चाहिए।

साथ ही गाजा में मानवाधिकारों की रक्षा होनी चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें