मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक राधिका खेड़ा और शेखर सुमन भाजपा में शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक राधिका

खेड़ा और अभिनेता शेखर सुमन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

मंगलवार

को भाजपा मुख्यालय में पार्टी महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में राधिका

खेड़ा और अभिनेता शेखर सुमन ने पार्टी की सदस्यता ली।

भाजपा में

शामिल होने के बाद राधिका खेड़ा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि रामभक्त

होने के नाते रामलला के दर्शन करने के कारण कांग्रेस पार्टी ने उनके साथ

दुर्व्यवहार किया। मोदी सरकार का संरक्षण नहीं मिला होता तो यहां तक नहीं

पहुंच पाती। आज की कांग्रेस महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं है, यह राम

विरोधी, हिंदू विरोधी कांग्रेस है।

भाजपा में शामिल होने के बाद

अभिनेता शेखर सुमन ने कहा कि कल तक मुझे नहीं पता था कि मैं आज यहां

बैठूंगा, क्योंकि जीवन में बहुत सी चीजें जाने-अनजाने में होती हैं। मैं

यहां बहुत सकारात्मक सोच के साथ आया हूं और चाहूंगा कि भगवान का शुक्र है

कि उसने मुझे यहां आने का आदेश दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें