मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:15 · नई दिल्ली संस्करण

आर्केस्ट्रा की आड़ में खेल बेनकाब, दो गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आर्केस्ट्रा की आड़ में खेल बेनकाब, दो गिरफ्तार

सीवान। जिले में महिलाओं और नाबालिग बच्चियों के शोषण के खिलाफ चलाए जा रहे 'नया सवेरा ऑपरेशन 3.0' के तहत मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की गई। स्व. कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान, दरौली थाना और महिला थाना की संयुक्त टीम ने दरौली प्रखंड के दोन स्थित विभिन्न आर्केस्ट्रा ग्रुपों पर छापेमारी कर 11 लड़कियों को रेस्क्यू किया। इनमें तीन नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान दो आर्केस्ट्रा संचालकों को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने न्यू पारी आर्केस्ट्रा एंड म्यूजिकल ग्रुप के संचालक रंजीत सिंह तथा पूजा आर्केस्ट्रा के संचालक गणेश कुमार को गिरफ्तार किया है। सभी रेस्क्यू की गई लड़कियों के वास्तविक नाम, पता और आयु का सत्यापन कराया जा रहा है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि लड़कियों को किन परिस्थितियों में यहां लाया गया, क्या उन्हें बहला-फुसलाकर या मानव तस्करी के जरिए लाया गया था तथा इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस इस मामले में मानव तस्करी, महिलाओं के शोषण और अन्य संबंधित धाराओं के तहत भी जांच कर रही है।छापेमारी टीम में दरौली थाना के पुलिस पदाधिकारी अभिषेक कुमार, चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज इंचार्ज स्वीटी कुमारी सिंह, स्व. कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान, सीवान के भोला श्रीवास्तव, धीरज कुमार एवं भोलू कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी और संस्थान के सदस्य शामिल थे।पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी मानव तस्करी, अनैतिक देह व्यापार या महिलाओं एवं बच्चों के शोषण जैसी गतिविधियों की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय थाना, जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष, डायल 112 या चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।यह कार्रवाई जिले में अवैध रूप से संचालित आर्केस्ट्रा और उनके जरिए चल रहे संभावित शोषण के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें