बेटी मीसा भारती के साथ दिल्ली गईं राबड़ी देवी
बेटी मीसा भारती के साथ दिल्ली गईं राबड़ी देवी
-लैंड फॉर जॉब्स मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में होगी पेशी
पटना। बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी अपनी बेटी व राज्यसभा सांसद मीसा भारती के साथ बुधवार की शाम दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं। वहां 9 फरवरी को लैंड फॉर जॉब्स मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश होना है। पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने किसी सवाल का कोई जवाब नहीं दिया। वो गाड़ी से उतरी और सीधे एयरपोर्ट के अंदर चली गईं।दरअसल, रेलवे में जमीन लेकर नौकरी देने के मामले में दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी, उनकी बेटी मीसा भारती, हेमा यादव और अन्य आरोपियों को समन जारी किया है। ED की चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए सभी आरोपियों को कोर्ट ने 9 फरवरी को पेश होने को कहा है। कोर्ट का समन ED के अधिकारी ने 1 फरवरी को राबड़ी आवास आकर रिसीव कराया था।लालू परिवार के अलावा अदालत ने व्यवसायी अमित कात्याल के लिए प्रोडक्शन वारंट भी जारी किया, जो फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने आदेश पारित करते हुए कहा- संज्ञान लेने के लिए पर्याप्त आधार हैं।इससे पहले इस केस में ED आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से 29 जनवरी को 10 घंटे और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से 30 जनवरी को 8 घंटे पूछताछ कर चुकी है। ED के पूछताछ के बाद लालू और तेजस्वी दोनों ने इस मामले पर चुप्पी साध लिया हैं। तेजस्वी यादव इसके बाद कोई भी बयान नहीं दिए हैं। वहीं, लालू प्रसाद यादव की तरफ से भी फिलहाल कोई बयान नहीं आया है।





