मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

राजद विधायक किरण देवी के घर पहुंची सीबीआई की टीम हम डरने वाले नहीं- किरण देवी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पटना। बिहार में आरजेडी विधायक किरण देवी के घर सीबीआई की टीम पूछताछ के लिए पहुंची है। सीबीआई अधिकारियों की टीम शनिवार को किरण देवी के पटना स्थित आवास पहुंची। सीबीआई अधिकारियों को विधायक किरण देवी के पति अरुण कुमार से पूछताछ करनी है। अरुण कुमार आरजेडी प्रमुख लालू यादव के काफी करीबी है। वे बालू का कारोबार करते हैं। इस सिलसिले में सीबीआई की ओर से पिछले साल भी उनके विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीबीआई की टीम विधायक किरण देवी के घर पहुंचने पर उन्हें नोटिस थमाया। सीबीआई को उनके पति अरुण यादव से पूछताछ करने पहुंची थी। लेकिन अरुण यादव घर में मौजूद नहीं रहने के कारण सीबीआई की टीम ने उनकी पत्नी किरण देवी को नोटिस की कॉपी सौंपी। इससे पहले शुक्रवार को ही ईडी के अधिकारी पटना में राबड़ी देवी के आवास पहुंचे थे। ईडी की ओर से लालू यादव और तेजस्वी यादव को नोटिस थमाया गया था। दोनों को जमीन के बदले नौकरी मामले में पूछताछ के लिए पटना स्थित ईडी ऑफिस बुलाया गया है।सीबीआई की टीम ने पिछले साल भी अरुण यादव के ठिकानों पर छापेमारी की थी। अरुण यादव बालू के बड़े कारोबारी हैं। आरोप है कि पटना में उन्होंने काफी संपत्ति बनाई है। इसमें बालू की कमाई लगने की आशंका है।आरजेडी की संदेश विधायक किरण देवी और उनके पति सह पूर्व विधायक अरुण यादव ने कहा है कि वो इस कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं। ये कार्रवाई केंद्र सरकार के निर्देश पर की जा रही है। आरजेडी विधायकों को केंद्र सरकार के दबाव में सीबीआई तरह तरह से परेशान करने की कोशिश कर रही है। किरण देवी के मुताबिक लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही केंद्र की मोदी सरकार ने जानबूझ कर ऐसी कार्रवाई कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें