मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत तीन जुलाई तक बढ़ी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली आबकारी

घोटाला मामले में आरोपित दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक

हिरासत तीन जुलाई तक बढ़ा दी है। ड्यूटी जज न्याय बिंदु ने यह आदेश दिया।

कोर्ट में अभी केजरीवाल की नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई चल रही है।

केजरीवाल

की आज न्यायिक हिरासत खत्म हो रही थी, जिसके बाद उन्हें वीडियो

कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। पांच जून को कोर्ट ने केजरीवाल की

न्यायिक हिरासत आज तक के लिए बढ़ा दी थी। कोर्ट ने 30 मई को केजरीवाल की

अंतरिम और नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए ईडी को नोटिस जारी किया

था।

सुप्रीम कोर्ट ने 29 मई को केजरीवाल की सात दिन की अंतरिम

जमानत के आवेदन को स्वीकार करने से इनकार करते हुए कहा था कि चूंकि

केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने पर फैसला पहले ही सुरक्षित रखा जा

चुका है, इसलिए अंतरिम जमानत बढ़ाने की उनकी याचिका का मुख्य याचिका से कोई

संबंध नहीं है। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें नियमित जमानत के लिए

ट्रायल कोर्ट जाने की अनुमति भी दी है। सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई को केजरीवाल

को एक जून तक की अंतरिम जमानत देते हुए दो जून को सरेंडर करने का आदेश

दिया था। केजरीवाल ने दो जून को सरेंडर किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें