मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माता रमाबाई आंबेडकर को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
भोपाल, भीमराव अंबेडकर की पत्नी रमाबाई की आज सोमवार को पुण्यतिथि
है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि
अर्पित की है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया
अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा, त्याग एवं समर्पण की प्रतिमूर्ति, माता
रमाबाई आंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।आपने
महिलाओं को सम्मान, स्वाभिमान एवं अधिकारों के लिए समाज की कुरीतियों से
मुक्ति की प्रेरणा दी। नारी सशक्तिकरण के लिए आपका योगदान अविस्मरणीय
रहेगा।





