मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए 25 समितियां गठित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पटना।

राज्य में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 27 जनवरी को किशनगंज जिले से शुरू होगी। किशनगंज जिले में इसकी सफलता के लिए 25 अलग-अलग समितियां बनाई गई है। इसमें अध्यक्ष सहित 220 नेताओं को जिम्मेदार दी गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि राहुल गांधी दो बार बिहार में दाखिल होंगे। इसकी तैयारी बिहार कांग्रेस की ओर से जोर-शोर से की जा रही है।डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि सभी कमेटी को स्वीकृति दे दी गई है। कमेटी में विधायक, विधान पार्षद सहित पूर्व सांसदों को भी जिम्मेदारी दी गई है। बिहार में यात्रा 27 जनवरी को किशनगंज में प्रवेश करने की संभावना है। पहले चरण में उत्तर बिहार के किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार सहित सात जिलों में 425 किलोमीटर यात्रा होगी। यात्रा का दूसरा चरण दक्षिण बिहार के सासाराम, कैमूर, औरंगाबाद में होगी।उन्होंने कहा कि 9 सदस्यीय कंट्रोल रूम कमेटी, 21 सदस्यीय प्लानिंग कमेटी, 6 सदस्यीय रूट कमेटी, 35 सदस्यीय मोबिलाइजेशन कमेटी, 17 सदस्यीय पब्लिक मीटिंग कमेटी, 10 सदस्यीय रोड शो कमेटी, 5 सदस्यीय एकोमोडेशन कमेटी, 8 सदस्यीय फूड कमेटी, 10 सदस्यीय ट्रांसपोर्टेशन कमेटी, 7 सदस्यीय इंफ्रास्ट्रक्चर एंड कैंपेनिंग कमेटी, 9 सदस्यीय ट्रैफिक मैनेजमेंट कमेटी, 7 सदस्यीय पब्लिसिटी कमेटी, 12 सदस्यीय मीडिया कमेटी, 7 सदस्यीय सोशल मीडिया कमेटी इस काम के लिए लगी हुई हैं।डॉ सिंह ने कहा कि इसके अलावा 7 सदस्यीय डेली प्रोग्राम एंड इंटरेक्सन कमेटी, 5 सदस्यीय सिविल सोसाइटी को-ऑडिनेशन कमेटी, 6 सदस्यीय कल्चरल कमेटी, 5 सदस्यीय लीगल कमेटी, 6 सदस्यीय परमिशन कमेटी, 7 सदस्यीय सुरक्षा कमेटी, 4 सदस्यीय अनुशासन कमेटी, दो सदस्यीय हेल्थ केयर कमेटी, 5 सदस्यीय पार्टिशिपेशन कमेटी, 6 सदस्यीय न्याय यात्री को-ऑर्डिनेशन कमेटी और 4 सदस्यीय पास कमेटी काम कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें