मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:56 · नई दिल्ली संस्करण

क्विंटन डी कॉक का शतक, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दिया 271 रन का लक्ष्य

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
क्विंटन डी कॉक का शतक, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दिया 271 रन का लक्ष्य

विशाखापत्तनम। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने क्विंटन डी कॉक के 23वें वनडे शतक की बदौलत 47.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 270 रन बनाए।

भारत के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका के लिए पारी की शुरुआत क्विंटन डी कॉक और रेयान रिकल्टन ने की। रेयान रिकल्टन बिना खाता खोले अर्शदीप सिंह की गेंद पर राहुल को कैच दे बैठे। दूसरे विकेट के लिए कप्तान टेंबा बावुमा और डी कॉक के बीच 113 रन की साझेदारी हुई। बावुमा 67 गेंद पर 48 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। पिछले मैच में बतौर ओपनर शतक लगाने वाले एडन मार्करम को चौथे नंबर पर भेजा गया था, वह सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए।

लगातार गिरते विकेटों के बीच क्विंटन डी कॉक ने वनडे करियर का 23वां शतक लगाया। डी कॉक ने 89 गेंद पर 6 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 106 रन की पारी खेली। मैथ्यू ब्रीटजके ने 24 और डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका 270 रन पर सिमट गई।

भारत की तरफ से कुलदीप यादव सबसे सफल गेंदबाज रहे। कुलदीप ने 10 ओवर में 41 रन देकर 4 विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा ने भी 9.5 ओवर में 66 रन देकर 4 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह और रवींद्र जडेजा को 1-1 विकेट मिला।

3 मैचों की यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। रांची वनडे को भारत ने 17 रन से जीता था, जबकि रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका 4 विकेट से जीती थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें