मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

विकास को ले वार्ड पार्षदों ने किया हंगामा, विकास कार्य बाधित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नवादा। नवादा नगर परिषद में शुक्रवार को आयोजित बैठक में सभी

वार्ड पार्षदों ने एकजुट होकर चेयरमैन पिंकी कुमारी तथा वाइस चेयरमैन कंचन

विश्वकर्मा के विरूद्ध नारेबाजी करते हुए लाए गए योजनाओं को खारिज कर दिया,

जिससे विकास कार्य बाधित हो गया है।वार्ड पार्षदों ने चेयरमैन पर नवादा

नगर परिषद के विकास में बाधा डालने तथा मनमानी करने का आरोप लगाया है।

चेयरमैन

पिंकी कुमारी का कहना है कि भ्रष्ट नीतियों के तहत काम करने के लिए उन पर

दवाब डाला जा रहा है। जिससे मैं किसी भी कीमत पर नहीं करूंगी। वार्ड

पार्षदों के भ्रष्ट मंशा के विरूद्ध काम किए जाने को लेकर ही उनका विरोध

किया जा रहा है। नगर परिषद चेयरमैन के प्रतिनिधि तथा पूर्व चेयरमैन संजय

साव ने कहा कि किसी भी कीमत पर किसी खास व्यक्ति की मंशा को लागू नहीं होने

दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नवादा नगर परिषद के नागरिकों ने मुख्य पार्षद

पिंकी कुमारी पर भरोसा जताकर चुनाव जीताया था लेकिन वार्ड पार्षद नवादा

नगर परिषद के नागरिकों की मंशा के विरूद्ध भ्रष्ट नीति के तहत काम कराना

चाहते हैं। जो किसी भी कीमत पर मान्य नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि

जनता के हित में काम करने का पक्का इरादा है लेकिन खाओ कमाओ नीति को किसी

भी कीमत पर बढ़ावा नहीं दिया जाएगा। यही वजह है कि वार्ड पार्षद विरोध कर

रहे हैं। नगर भवन में आयोजित बैठक में चेयरमैन के विरूद्ध महिला र्पाादों

ने हाथा-पाई करने की कोशिश की, जिससे वे बैठक छोड़कर बाहर चले गए। वार्ड

पार्षदों के गलत रवैए के कारण नवादा नगर का विाकस बाधित होकर रह गया है।

चेयरमैन ने कहा कि किसी भी कीमत पर खाओ कमाओ नहीं करने दिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें