मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:21 · नई दिल्ली संस्करण

प्रगति मैदान टनल में 'खामियों' पर पीडब्ल्यूडी ने कंस्ट्रक्शन कंपनी को भेजा नोटिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने प्रगति मैदान सुरंग परियोजना में कथित गंभीर खामियों को लेकर लार्सन एंड टूब्रो को नोटिस जारी किया है। साथ ही कंपनी से 500 करोड़ रुपये की टोकन राशि की मांग की। इसके अलावा अनुबंध के अनुसार लार्सन एंड टूब्रो को टनल की तुरंत मरम्मत और सुधार कार्य शुरू करने के लिए कहा।

हालांकि, अब लार्सन एंड टूब्रो ने पीडब्ल्यूडी के खिलाफ 500 करोड़ रुपये का काउंटर क्लेम किया है। प्रगति मैदान टनल जून 2022 में शुरू होने के बाद से ही लीकेज और पानी भरने की समस्या से जूझ रहा है। कई बार टनल को बंद कर पानी निकालने और मरम्मत का काम किया जा चुका है। बावजूद उसके यह समस्या अभी भी बनी हुई है। यह टनल मथुरा रोड और इंडिया गेट सी-हेक्सागोन को रिंग रोड से जोड़ती है।

नोटिस 03 फरवरी को जारी किया गया था, जिसमें कंपनी से 15 दिनों के भीतर जवाब देने को कहा गया था। प्रधानमंत्री मोदी ने 19 जून, 2022 को प्रगति मैदान इंटीग्रेटेड ट्रांजिट कॉरिडोर परियोजना के हिस्से के रूप में 1.3 किलोमीटर लंबी सुरंग और पांच अंडरपास का उद्घाटन किया था। इसका उद्देश्य शहर के पूर्वी हिस्सों और उपग्रह शहरों के साथ मध्य दिल्ली के बीच कनेक्टिविटी को आसान बनाना है। पिछले साल दिल्ली में बाढ़ के दौरान जलभराव के कारण सुरंग को कई बार बंद करना पड़ा था।

नोटिस में आरोप लगाया गया कि समय बीतने के साथ परियोजना में गंभीर कमजोरियां सामने आईं जो न केवल तकनीकी प्रकृति की थीं बल्कि डिजाइन संबंधी खामियां भी थीं। सबसे गंभीर और चिंताजनक मुद्दा सुरंग और अंडरपास में विभिन्न स्थानों पर पानी का जमा होना था। "इस मुद्दे ने, विशेष रूप से मानसून के दौरान, पूरी परियोजना को आम जनता के लिए असंचालित कर दिया और अंततः दूरगामी परिणाम देने वाला साबित हुआ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें