मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

सार्वजनिक निर्माण विभाग का अधिशाषी अभियंता तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो करौली टीम ने कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक निर्माण विभाग हिण्डौन सिटी जिला करौली के अधिशाषी अभियंता भवानी सिंह मीणा को तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पुलिस महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरडा ने बताया कि एसीबी चौकी करौली को परिवादी ने शिकायत दी कि उसकी फर्म द्वारा कराये गये पेच रिपेंरिंग कार्यों की 43.19 लाख में से 10 लाख रुपये का बिल बनाकर 8.35 लाख का फर्म को भुगतान करने एवं शेष राशि का भी स्वंय द्वारा भुगतान कराने की कहकर सार्वजनिक निर्माण विभाग हिण्डौन सिटी जिला करौली के अधिशाषी अभियंता भवानी सिंह मीणा बतौर कमीशन 3 लाख रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है।जिस पर एसीबी पुलिस निरीक्षक करौली जगदीश भारद्वाज द्वारा ट्रेप कार्रवाई करते हुये अधिशाषी अभियंता भवानी सिंह मीणा को परिवादी से 3 लाख रुपये रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें