मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:38 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्णिया में बाढ़ से क्षतिग्रस्त एसएच-99 की मरम्मत पूरी, डीएम ने किया निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पूर्णिया। पूर्णिया के जिलाधिकारी कुंदन कुमार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लगातार दौरा कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने वैसा प्रखंड में स्टेट हाईवे 99 के मलाहार मोड पर 260 से 300 फीट डायवर्सन में हुए कटाव का निरीक्षण किया। पिछले निरीक्षण के दौरान, डीएम ने सड़क के डायवर्सन में कटाव पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संवेदक को चेतावनी दी थी और दो दिनों के भीतर मरम्मत का निर्देश दिया था।इस बार के निरीक्षण में कार्यपालक अभियंता ने बताया कि एसएच-99 में कटाव की मरम्मत पूरी हो गई है। जिलाधिकारी ने प्रभारी पदाधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन शाखा को मरम्मत कार्य का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के बाद पुष्टि की गई कि कार्य पूर्ण हो गया है। एचएस -99 किशनगंज, बहादुरगंज, अररिया, नेपाल और ठाकुरगंज को जोड़ता है। सड़क में कटाव से लगभग 1.5 से 2 लाख की आबादी प्रभावित थी। इस समस्या को देखते हुए, जिलाधिकारी ने एमडी, बीएसआरडीसीएल पटना से त्वरित मरम्मत का अनुरोध किया था।जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की सभी सड़कों की लगातार निगरानी करने और आवश्यकतानुसार मरम्मत करने का निर्देश दिया है। निरीक्षण के दौरान निदेशक डीआरडीए पूर्णिया, अपर समाहर्ता पूर्णिया, प्रभारी पदाधिकारी जिला आपदा प्रबंधन शाखा पूर्णिया और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें