मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा चुनावों के बीच कांग्रेस को एक और संसदीय सीट पर बड़ा झटका पुरी से सुचारिता मोहंती ने वापस किया टिकट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
लोकसभा चुनावों के बीच कांग्रेस को एक और संसदीय सीट पर बड़ा झटका  पुरी से सुचारिता मोहंती ने वापस किया टिकट

लोकसभा चुनावों के बीच कांग्रेस को एक और संसदीय सीट पर बड़ा झटका

पुरी से सुचारिता मोहंती ने वापस किया टिकट

नई दिल्ली।लोकसभा चुनावों के बीच कांग्रेस को एक और संसदीय सीट पर बड़ा झटका लगा है। ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सुचारिता मोहंती ने आर्थिक कारणों का हवाला देते हुए अपना नाम वापस ले लिया है. उन्होंने कहा है कि उनके पास चुनाव लड़ने के लिए पैसे नहीं हैं। इसलिए वह चुनाव से खुद को अलग कर रही है।सुचारिता मोहंती ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी का टिकट लौटा दिया और दावा किया कि उन्हें पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ने के लिए कोई पैसा नहीं दिया गया है। सुचारिता मोहंती ने कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल को ईमेल भेजा है, जिसमें उन्होंने लिखा कि वह सांसद का टिकट लौटा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुचारिता मोहंती ने लिखा कि पुरी लोकसभा सीट पर हमारा चुनाव प्रचार बुरी तरह से प्रभावित हुआ है क्योंकि पार्टी ने मुझे चुनाव के लिए फंडिंग देने से इनकार कर दिया। ओडिशा कांग्रेस के प्रभारी डॉ अजॉय कुमार ने मुझे खुद ही चुनाव प्रचार का खर्चा उठाने को कहा। सुचारिता मोहंती एक पत्रकार रही हैं। वह करीब दस साल पहले राजनीती में सक्रिय हुई।इस बार कांग्रेस ने उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए टिकट दिया। लेकिन अब मोहंती ने कहा कि उन्हें चुनाव लड़ने के लिए पैसे नहीं है। वह आर्थिक चुनौतियों से जूझ रही हैं. इसलिए लोकसभा चुनाव का टिकट वापस करती है।

इसके पहले कांग्रेस को इसी तरह का झटका गुजरात के सुरत और मध्य प्रदेश के इंदौर सीट पर लगा था। सूरत में तो भाजपा प्रत्‍याशी को विजयी भी घोष‍ित कर दिया गया। वहीं इंदौर में अंतिम मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी ने नाम वापस ले लिया और भाजपा के कैलाश विजयवर्गीय के साथ एक ही गाड़ी में सफर करते दिखे थे। अब पुरी में कांग्रेस उम्मीदवार के चुनाव से अलग होने से यहां भाजपा के संबित पात्रा को फायदा हो सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें