मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:40 · नई दिल्ली संस्करण

पंजाब-हरियाणा हाई काेर्ट काे बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया सर्च आपरेशन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पंजाब-हरियाणा हाई काेर्ट काे बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया सर्च आपरेशन

चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से सनसनी फैल गई। कामकाज बंद करचंडीगढ़ पुलिस ने हाई कोर्ट परिसर को खाली करवाया। करीब दो घंटे की सर्च में अभियान में कोई आपत्तिजनक या कोईविस्फोटक सामग्री नहीं मिली।गुरुवार सुबह एक ईमेल के माध्यम से हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई, जिसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने तत्काल सुरक्षा व्यवस्था को सख्त करते हुए हाई कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी। धमकी की जानकारी मिलते ही पुलिस ने हाई कोर्ट में मौजूद सभी वकीलों और लोगों को बाहर निकाल दिया। साथ ही हाई कोर्ट की तरफ जाने वाले सभी रास्तों को सील करते हुए बाहरी लोगों के आवागमन को बंद कर दिया गया है। हाई कोर्ट में कामकाज भी कुछ घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया है।चंडीगढ़ पुलिस तथा बम निरोधक दस्ते की टीमों ने पूरे हाई कोर्ट परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट की पार्किंग को खाली करवा दिया गया है। सर्च अभियान में कहीं कुछ भी बरामद नहीं हुआ। इसके बादलंच टाइम के बाद न्यायालय की कार्यवाही फिर से शुरू हुई। पुलिस ने एहतियात के तौर पर चंडीगढ़ पुलिस ने शहर के एलांटे मॉल में भी सर्च ऑपरेशन चलाया। एलांटे की पार्किंग को भी खाली करवा लिया गया। पुलिस प्रशासन ने इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और आम जनता से सतर्क रहने की अपील की है।इस बीच हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के सचिव गगनदीप जम्मू ने एक बयान जारी कर कहा कि हाई कोर्ट में बम की धमकी के बारे में अलर्ट प्राप्त हुआ है। उन्होंने सभी सदस्यों को सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि यदि परिसर में कोई संदिग्ध या लावारिस वस्तु पाई जाती है, तो कृपया तुरंत हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यालय को सूचित करें। उन्हाेंने कहा कि लंच टाइम के बाद न्यायालय की कार्यवाही फिर से शुरू हाेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें