मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:00 · नई दिल्ली संस्करण

पंजाब के किसान संगठन आज करेंगे दिल्ली कूच, सुबह 11 बजे करेंगे रणनीति का खुलासा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

चंडीगढ़,

21 फरवरी । पंजाब के किसान संगठन आज दिल्ली कूच करेंगे। इससे पहले

पूरी रात पंजाब और हरियाणा पुलिस के बीच पत्र व्यवहार हुआ। हरियाणा पुलिस

ने शंभू बॉर्डर से लेकर दिल्ली तक 40 जगह बेरिकेड लगाए हैं। सात हजार

पुलिस कर्मियों को तैनात किया है।

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के

मंगलवार को किसानों के ट्रैक्टर ट्रालियों पर सवार होकर दिल्ली जाने पर

आपत्ति जताई थी। हाई कोर्ट की टिप्पणी के बाद देररात हरियाणा के पुलिस

महानिदेशक ने आईजी लॉ एंड ऑर्डर के माध्यम पंजाब पुलिस को पत्र लिखा। पत्र

में हाई कोर्ट की टिप्पणियों का हवाला देकर शम्भू व खनौरी बॉर्डर से

किसानों की भीड़ हटाने, जेसीबी, क्रेन व पोकलेन हटवाने के लिए कहा।

हरियाणा

ने कहा है कि अगर किसान चाहें तो पब्लिक ट्रांसपोर्ट की मदद से दिल्ली

जाएं लेकिन इन वाहनों के साथ दिल्ली जाने नही दिया जाएगा। हरियाणा के पत्र

के बाद पंजाब पुलिस महानिदेशक ने बुधवार सुबह पुलिस व किसान संगठनों को

पत्र लिखकर बार्डर से जेसीबी, क्रेन व पोकलेन हटाने के निर्देश दिए। साथ

ही किसान संगठनों को बार्डर से भीड़ कम करने के भी निर्देश दिये हैं। इस सब

के बीच किसान संगठनों ने सुबह 11 बजे मीटिंग बुलाकर कूच की रणनीति का ऐलान

करने की बात कही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें