मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

भगवंत मान ने हरियाणा पुलिस के सीमा पर ड्रोन उड़ाने पर आपत्ति जताई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भगवंत मान ने हरियाणा पुलिस के सीमा पर ड्रोन उड़ाने पर आपत्ति जताई

चंडीगढ़,

16 फरवरी । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हरियाणा पुलिस के

पंजाब की सीमा में ड्रोन उड़ाने पर आपत्ति जताई है। मान ने केंद्र सरकार और

किसान संगठनों के मध्य गुरुवार रात दो बजे तक चली बैठक में केंद्रीय

मंत्री अर्जुन मुंडा, नित्यानंद रॉय, पीयूष गोयल की मौजूदगी में यह मुद्दा

उठाया।

मान ने शुक्रवार सुबह पत्रकारों से कहा कि आंदोलनकारी

किसानों पर हमला करने के लिए ड्रोन का प्रयोग असहनीय है। मान ने कहा कि

डीसी पटियाला ने भी डीसी अम्बाला के समक्ष यह मुद्दा उठाया है। मान ने कहा

कि पंजाब के तीन जिलों में इंटरनेट सेवाएं निरस्त कर दी गई हैं। इससे

विद्यार्थियों की पढ़ाई पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।

मुख्यमंत्री

ने कहा कि पंजाब को भारत से अलग करने के लिए हरियाणा के साथ लगती राज्य की

सरहद पर कंटीले तार लगाना जायज नहीं है। उन्होंने किसान संगठन शांति के साथ

प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्फ्यू लगाने की कोई आवश्यकता नहीं है। किसानों की

जायज मांगों का हल किया जाना चाहिए। राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने

की अफवाह या धमकी से हम डरते नहीं हैं। मान ने कहा कि राज्य के सभी

अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। अब तक 54 किसान गंभीर रूप से जख्मी

हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई किसानों को उकसाता है तो राज्य सरकार

उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें