मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

भगवंत मान की सरकार में पंजाब में 65,000 करोड़ रुपए का निवेश आया: अमन अरोड़ा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भगवंत मान की सरकार में पंजाब में 65,000 करोड़ रुपए का निवेश आया: अमन अरोड़ा

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की ओर से शुक्रवार को एक कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस कॉन्फ्रेंस में पंजाब सरकार में मंत्री अमन अरोड़ा भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने देश-विदेश के उद्योगपतियों के साथ पंजाब में निवेश को लेकर चर्चा की और उन्हें पंजाब में निवेश करने तथा औद्योगिक क्षेत्र के विकास में भागीदार बनने के लिए आमंत्रित किया।

पंजाब सरकार में मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में औद्योगिक क्षेत्र में उठाए गए क्रांतिकारी कदमों की वजह से राज्य में रिकॉर्ड-तोड़ निवेश हो रहा है, जिससे औद्योगिक क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सीआईआई ने फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर एक बहुत ही उपयोगी कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस कार्यक्रम में इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों के साथ-साथ यूके के मंत्रियों ने भी हिस्सा लिया। इसमें बहुत सार्थक बातचीत हुई। मेरा मानना ​​है कि पंजाब इंडस्ट्री के लिए एक प्रगतिशील और आकर्षक जगह है।

पिछले सवा चार साल में भगवंत मान सरकार ने ऐसा माहौल बनाया है जिससे राज्य में लगभग 65,000 करोड़ रुपए का निवेश आया है। आगे हम 75 हजार करोड़ की निवेश होने की उम्मीद कर रहे हैं। यह सरकार उद्योगों को प्रमोट कर रही है।

नीति आयोग की बैठक का जिक्र करते हुए पंजाब के मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि नीति आयोग की बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य का पक्ष मजबूती से रखा।

उन्होंने बताया कि पंजाब की 550 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा है, जिससे व्यापार और कारोबार में कुछ सीमाएं आ जाती हैं।

राज्य के पास कोई नज़दीकी बंदरगाह भी नहीं है और इन भौगोलिक बाधाओं के कारण, कच्चा माल दूर से लाना पड़ता है और तैयार माल को भी दूर भेजना पड़ता है। इन चुनौतियों को देखते हुए उन्होंने केंद्र और नीति आयोग से एक विशेष पैकेज की मांग की है। हमें उम्मीद है कि सीएम की मांग पर केंद्र जरूर विशेष पैकेज देगा।

हम सरकार से उम्मीद लगा सकते हैं।

पूर्व एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता जसपाल राणा के निधन पर अमन अरोड़ा ने कहा कि यह बहुत दुखद खबर है। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। उन्होंने अपनी उपलब्धियों से भारत का मान बढ़ाया, और उनका जाना एक बड़ी क्षति है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें