मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

एनआईए ने पुणे की विशेष कोर्ट में आईएसआईएस मॉड्यूल केस पर पूरक चार्जशीट दाखिल की

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मुंबई,

15 मार्च पुणे आईएसआईएस मॉड्यूल के आतंकियों की महाराष्ट्र और

गुजरात में बम धमाके करने की साजिश थी। यह जानकारी एनआईए ने विशेष कोर्ट

में दाखिल पूरक चार्जशीट में दी है। एनआईए ने चार्जशीट में चार आतंकियों के

नाम जोड़े हैं।

एजेंसी की जांच में चौंकाने वाली जानकारी

सामने आई है। इसमें कहा गया है कि आतंकियों ने कोंढवा इलाके में बम बनाने

की ट्रेनिंग ली। आतंकी पुणे, सतारा और कोल्हापुर के जंगलों में बम धमाकों

की प्रैक्टिस करने गए थे। एनआईए ने पुणे में आईएसआईएस के हथियारों और

विस्फोटकों की जब्ती के मामले में अपनी पहली पूरक चार्जशीट दायर की है। इस

चार्जशीट में चार आरोपितों मोहम्मद शाहनवाज आलम, रिजवान अली, अब्दुल्ला

शेख, तल्हा लियाकत खान के नाम जोड़े गए हैं।

इनमें से मोहम्मद

इमरान, मोहम्मद यूनुस खान और मोहम्मद याकूब साकी को पुणे पुलिस ने 18 जुलाई

2023 को गिरफ्तार किया था। इमरान शेख और मोहम्मद यूनुस साकी चोरी के अपराध

में पकड़े गए थे। एनआईए के अनुसार, यह सभी प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के

सदस्य हैं। आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें