मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:20 · नई दिल्ली संस्करण

पुणे: कट्टरता फैलाने की सूचना पर एटीएस ने 18 ठिकानों पर मारे छापे, कई हिरासत में

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पुणे: कट्टरता फैलाने की सूचना पर एटीएस ने 18 ठिकानों पर मारे छापे, कई हिरासत में

पुणे। महाराष्ट्र एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड (एटीएस) और पुणे पुलिस ने कट्टरता फैलाने की सूचना मिलने के बाद बुधवार देर रात से गुरुवार सुबह तक कोंढवा इलाके में बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर हुई इस छापेमारी में 18 ठिकानों पर दबिश दी गई, जिसमें कई संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।

यह छापेमारी चार पुलिस थाना क्षेत्रों में की गई, जहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

एटीएस को इलाके में कुछ लोगों द्वारा कट्टर विचारों के प्रसार करने और संदिग्ध गतिविधियों की खबर मिली थी।

इस पर तत्काल संयुक्त टीम गठित की गई, जिसमें पुणे पुलिस के स्थानीय थानों की फोर्स भी शामिल थी।

बुधवार रात करीब 11 बजे शुरू हुई कार्रवाई गुरुवार सुबह तक चली। छापेमारी के दौरान संदिग्धों के घरों, दफ्तरों और अन्य ठिकानों की तलाशी ली गई।

अधिकारियों ने बताया कि जांच में लोगों की पहचान, पृष्ठभूमि और मोबाइल-डिजिटल गतिविधियों पर फोकस किया जा रहा है। हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ में कट्टरता से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश हो रही है।

आतंकी गतिविधियों के केंद्र रहे कोंढवा में हुई यह कार्रवाई सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता को दर्शाती है।

इलाके में भारी पुलिस उपस्थिति देखी गई और कुछ जगहों पर स्थानीय निवासियों को भी सत्यापन के लिए बुलाया गया।

एटीएस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह ऑपरेशन राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से है और कोई भी संदिग्ध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अभी तक कोई गिरफ्तारी दर्ज नहीं हुई है, लेकिन पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

पुणे पुलिस के मुताबिक, शहर में शांति बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाइयां नियमित होंगी। स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि संदिग्ध जानकारी तुरंत शेयर करें। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस संदिग्ध गतिविधि में और किस-किस का हाथ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें