मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:26 · नई दिल्ली संस्करण

पुल निर्माण में असीमित भ्रष्टाचार, लूट में सब एकजुट:चक्रपाणि

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भागलपुर। बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर चक्रपाणि हिमांशु ने शनिवार को कहा कि 1710 करोड़ की लागत से बन रहा अगुवानी सुल्तानगंज पुल आज तीसरी बार गिर गया है। पुल गिरने के बाद मौके पर जाकर उसका मुआयना किया। उन्होंने कहा कि यह पहली बार 2022 में, दूसरी बार 2023 में एवं तीसरी बार 2024 में गिरा। इससे साफ जाहिर होता है कि पुल का निर्माण घटिया तरीके से हो रहा है।इस लूट में सरकार, नेता एवं प्रशासनिक पदाधिकारी सब एकजुट हैं। केंद्र एवं राज्य सरकार सुशासन की बात कर रही है। दूसरी तरफ बिहार में पुल गिरने का सिलसिला जारी है। केंद्र सरकार अगुवानी- सुल्तानगंज पुल का निर्माण कर रही कंपनी को ब्लैक लिस्ट कर उसके खिलाफ कार्रवाई करें। इस घटना से साफ जाहिर होता है कि बिहार में जितने भी पुल का निर्माण हुआ है। उसमें घोर अनियमितता बरती गई है।इस पुल के निर्माण में घटिया सामग्री, सीमेंट, बालू एवं छड़ आदि को लगाया गया है। सुशासन की सरकार में एस्टीमेट घोटाले हो रहा है। कमीशन खोरी का काम युद्ध स्तर पर हो रहा है। अबतक दर्जनों मजदूर की मौत हो गई है। जिसे अभी तक मुआवजा नहीं मिल रहा है। सरकार झूठा बयान बाजी कर जनता को गुमराह कर रही है। जिससे जनता केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ काफी आक्रोशित है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें