मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:17 · नई दिल्ली संस्करण

पेड़ों की देखभाल, संरक्षण के लिए जनभागीदारी आवश्यकः भूपेन्द्र यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पेड़ों की देखभाल, संरक्षण के लिए जनभागीदारी आवश्यकः भूपेन्द्र यादव

नई दिल्ली : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने शुक्रवार को कहा कि भावी पीढ़ियों के हित में पेड़ों की देखभाल और संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास एवं जनभागीदारी आवश्यक है।

भूपेन्द्र यादव और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज संयुक्त रूप से दिल्ली के मैदनगढ़ी स्थित नमो ऑक्सीजन पार्क में एक कार्यक्रम में 18 नमो ऑक्सीजन पार्कों का उद्घाटन किया। इस दौरान दोनों ने राष्ट्रव्यापी अभियान 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत कई पर्यावरण संबंधी पहलों की शुरुआत की। इन पहलों का उद्देश्य राजधानी को और हरियाली करना, वायु गुणवत्ता में सुधार लाना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।

प्रधानमंत्री के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “इस अभियान ने वृक्षारोपण को कृतज्ञता, जिम्मेदारी और पर्यावरण चेतना पर आधारित एक जन आंदोलन में बदल दिया है। उन्होंने नागरिकों से न केवल पेड़ लगाने बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए उनकी देखभाल और संरक्षण करने का भी आग्रह किया।”

मंत्री ने उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अग्रणी देश के रूप में उभरा है और उसने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। इनमें सौर ऊर्जा क्षमता वृद्धि में विश्व के अग्रणी देशों में से एक बनना, पीएम सूर्य घर योजना का कार्यान्वयन, अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन की स्थापना, अंतरराष्ट्रीय बिग कैट एलायंस (आईबीसीए) का शुभारंभ, रामसर आर्द्रभूमि स्थलों का विस्तार और जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन के तहत निर्धारित समय से पहले कई राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान (एनडीसी) लक्ष्यों को प्राप्त करना शामिल है।

उन्होंने बताया कि दिल्ली की हवा को शुद्ध बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार की ओर से उठाए गए कदमों में ऑनलाइन सतत उत्सर्जन निगरानी प्रणाली (ओसीईएमएस) की स्थापना, वायु प्रदूषण नियंत्रण उपकरणों (एपीसीडी) की तैनाती, सड़कों की मशीनीकृत गहन सफाई और इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर तेजी से बदलाव शामिल हैं।

रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए हरियाली बढ़ाना सबसे महत्वपूर्ण उपायों में से एक है। उन्होंने घोषणा की कि दिल्ली सरकार ने चालू वर्ष में पूरे शहर में 15 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा है।

इस कार्यक्रम में दिल्ली सरकार की ओर से तैयार की गई तीन महत्वपूर्ण पर्यावरण संबंधी प्रकाशनों का विमोचन हुआ। इनमें एनसीटी दिल्ली के लिए कार्य योजना, असोला भट्टी अभयारण्य प्रबंधन योजना और दिल्ली बर्ड एटलस को वैज्ञानिक पर्यावरण शासन को मजबूत करना शामिल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें