मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

छठ पूजा के दिन दिल्ली में सार्वजनिक अवकाश घोषित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छठ पूजा के दिन  दिल्ली में  सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली। सात नवंबर को दिल्ली में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। छठ पूजा के चलते इसकी घोषणा की गई है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुझे यह बताते हुए ख़ुशी है कि दिल्ली सरकार ने फ़ैसला लिया है कि सात नवंबर को छठ के त्यौहार की छुट्टी होगी, ताकि सभी पूर्वांचली भाई-बहन धूम-धाम से छठ का त्यौहार मना सकें। इससे पहले उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा कि कुछ ही दिनों में हम छठ मना रहे होंगे।

आस्था का यह महापर्व चार दिनों तक मनाया जाता है, जिसमें तीसरा दिन- जब अस्ताचल सूर्य भगवान को अघ्र्य अर्पित किया जाता है, सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस साल सात नवंबर को पडऩे वाला दिन पहले ही रेस्ट्रिक्टेड अवकाश के रूप में घोषित है। मेरा आग्रह है कि सरकार 07 नवंबर 2024 (गुरुवार) को पूर्णकालिक अवकाश के रूप में घोषित करे और इससे संबंधित फाइल जल्द से जल्द भेजी जाए। उल्लेखनीय है कि छठ पर्व पर सात नवंबर को डूबते हुए सूर्य को अघ्र्य दिया जाएगा और आठ नवंबर को उगते हुए सूर्य को अघ्र्य दिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें