मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

लोक परिसम्पत्तियों का बेहतर प्रबंधन किया जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल, । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मंत्रालय में

मध्य प्रदेश परिसंपत्ति प्रबंधन राज्य कंपनी लिमिटेड के संचालक मंडल की

बैठक में कहा कि प्रदेश और प्रदेश के बाहर अन्य राज्यों में प्रदेश सरकार

की परिसंपत्तियों का उपयोग और बेहतर प्रबंधन का कार्य सुनिश्चित किया

जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि परिसंपत्तियों एवं उनकी वर्तमान स्थिति का

अध्ययन और सर्वेक्षण कर ऐसी परिसंपत्तियों के उपयोग के संबंध में समयानुसार

आवश्यक निर्णय भी लिए जाएं। यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रदेश हित में

परिसंपत्ति का उपयोग हो और उस परिसंपत्ति से जुड़ी व्यवस्थाओं में आवश्यक

सुधार किया जाए।

बैठक में जिला प्रोत्साहन योजना के तहत आगर-मालवा,

धार, सतना, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, जबलपुर,

नरसिंहपुर, शहडोल, कटनी, दमोह, खरगौन जिलों के 1899.55 लाख के प्रस्तावों

को कार्योत्तर स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में संचालक मंडल द्वारा

मध्यप्रदेश राज्य परिसम्पत्ति प्रबंधन कम्पनी लिमिटेड के वित्त वर्ष

2023-24 के वित्तीय विवरण की स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक में मुख्य

सचिव वीरा राणा, अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा,

प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय संजय कुमार शुक्ला, प्रमुख सचिव, लोक

परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग एवं प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश राज्य परिसंपत्ति

प्रबंधन कम्पनी अनिरूद्ध मुखर्जी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें