मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

पाकिस्तान के आम चुनाव में पीटीआई समर्थित 92 उम्मीदवार जीते, नवाज की पार्टी को 71 सीटें

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

इस्लामाबाद,

10 फरवरी । पाकिस्तान की अवाम ने आम चुनाव में जेल में बंद पूर्व

प्रधानमंत्री इमरान खान पर भरपूर प्यार लुटाया है। अब तक 253 सीटों का

रिजल्ट घोषित किया जा चुका है। इनमें से खान की पार्टी पाकिस्तान-तहरीक-ए

इंसाफ समर्थित 92 निर्दलीय चुनाव जीतकर सबसे आगे हैं।

डॉन

समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की

पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) पार्टी को 71 सीटें मिली हैं। अब मात्र 12

सीटों का रिजल्ट आना बाकी है। मुल्क में नेशनल असेंबली की 336 सीटों में से

266 पर मतदान कराया जाता है। बाजौर के हमले में एक उम्मीदवार की मौत हो

जाने के बाद एक सीट पर मतदान स्थगित कर दिया गया था। बिलावल जरदारी भुट्टो

की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) को मात्र 54 सीटें मिली हैं।

जेयूआईएफ को तीन और अन्य के खाते में 33 सीटें गई हैं।

पूर्व

प्रधानमंत्री इमरान खान जेल में बंद हैं और उनके चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध

है। इस वजह से 71 वर्षीय खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के उम्मीदवार

निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़े, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने पार्टी को चुनाव

चिह्न क्रिकेट का ‘बल्ला’ से वंचित करने के निर्वाचन आयोग के फैसले को

बरकरार रखा था। मतगणना के नतीजों से अब यह साफ हो गया है कि नई सरकार बनाने

के लिए जरूरी 133 सीट किसी के पास नहीं हैं। जोड़तोड़ से ही नई सरकार का

गठन होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें