मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

विभिन्न मांगों को लेकर जलदाय कर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जोधपुर, । विभिन्न मांगों को लेकर जलदाय कर्मियों ने शुक्रवार को

अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया गया।

प्रांतीय नल

मजदूर यूनियन इंटक जोधपुर के अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह सोलंकी व महामंत्री

भंवरलाल गुर्जर के आह्वान यह धरना दिया गया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार

द्वारा जारी आदेशानुसार वर्कचार्ज कर्मचारियों के पदनाम तथा चयनित वेतनमान

अनुसार पदोन्नति करनी थी। अधीक्षण अभियंता जगदीश चन्द्र व्यास को संघ

द्वारा लिखित तथा मौखिक आवेदन करने पर आज तक पदोन्नति नहीं की गई है और समय

पर डीपीसी नहीं होने, तकनीकी कर्मचारियों को एएमएस ऐप से उपस्थिति से

मुक्त रखने सहित अन्य मुद्दों पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं होने पर आज

धरना दिया गया। यूथ इंटक अध्यक्ष भवानीसिंह सेवकी ने बताया कि धरने के

दौरान अधीक्षण अभियंता वहां आए और कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनकी

मांगों पर शीघ्र निर्णय लिया जा रहा है। धरने में रामेश्वर गहलोत, प्रेम

प्रकाश गुर्जर, महावीरसिह कुड़ी, राजू सुथार, राजेन्द्र व्यास, भवानीसिंह

सेवकी, कानाराम माचरा, कृष्ण गोयल आदि उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें