मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:24 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र कांग्रेस के नए जिलाध्यक्षों को लेकर कई जिलों में विरोध, बीजेपी विधायक बोले- जीतू पटवारी ने राजाओं को रंक बनाकर छोड़ दिया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मप्र कांग्रेस के नए जिलाध्यक्षों को लेकर कई जिलों में विरोध, बीजेपी विधायक बोले- जीतू पटवारी ने राजाओं को रंक बनाकर छोड़ दिया

भाेपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस जिला अध्यक्षों की सूची जारी होने के बाद से ही कार्यकर्ताओं की नाराजगी का दाैर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कई जिलों में वहां के नए अध्यक्ष के नामों का विरोध हो रहा है, ताे वहीं दूसरी तरफ अध्यक्ष पद के दावेदारों की नाराजगी खुलकर सामने आ गई है। कई लोगों ने अपने पदों से इस्तीफा भी दे दिया है। इस बीच कांग्रेस में चल रही राजनीतिक उठा पटक पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने तंज कसा है। उन्हाेंने कहा कि जीतू पटवारी ने राजाओं को रंक बनाकर छोड़ दिया है।

बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने साेमवार काे मीडिया से बातचीत करते हुए कहा की जीतू पटवारी जब से प्रदेश अध्यक्ष बने हैंं, उस दिन से कमलनाथ हों, दिग्विजय सिंह हों, राहुल भैया हों सब पर तलवार चला रहे हैं। अरुण यादव को तो उन्होंने मैदान से बाहर ही कर दिया है। राहुल गांधी को बुलवाकर इन सभी नेताओं को लंगड़ा घोड़ा, शादी का घोड़ा पता नहीं क्या-क्या कहलवा दिया। पहले इन्होंने राजाओं को ठिकाने लगाया, अब उनके पुत्रों को बता दिया कि भोपाल और दिल्ली जाने की जरूरत नहीं है।

गाैरतलब है कि कांग्रेस जिला अध्यक्षाें की सूची आने के बाद से ही कई जिलों में विरोध खुलकर सामने आया है। इसी कड़ी में प्रदेश के रीवा, सतना, इंदौर, भोपाल, उज्जैन, बुरहानपुर, देवास सहित कई जिलों से विरोध सामने आ रहा है। रीवा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अशफाक अहमद ने मुस्लिमों के कम प्रतिनिधित्व मिलने पर इस्तीफा दे दिया। इसी तरह इंदौर में संभागीय प्रवक्ता सन्नी राजपाल ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। देवास में पटवारी के करीबी गौतम बंटू गुर्जर ने भी पार्टी छोड़ दी। सतना में भी सिद्धार्थ कुशवाह का विरोध हो रहा है। इधर, भोपाल में दावेदार रहे मोनू सक्सेना के समर्थकों ने फेसबुक पर लिखा, 'राहुल गांधी ने मांगा था संगठन सृजन, भोपाल में हुआ उसका विसर्जन।’

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें