मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:17 · नई दिल्ली संस्करण

चाकूबाजी में घायल युवक की मौत पर बवाल आक्रोशितों ने एनएच-331 जाम किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चाकूबाजी में घायल युवक की मौत पर बवाल आक्रोशितों ने एनएच-331 जाम किया

सारण। जिले में बनियापुर थाना क्षेत्र के टोला परसा गांव में हुई चाकूबाजी की घटना में जख्मी युवक अनुज कुमार की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। 22 वर्षीय मृतक अनुज कुमार, जयप्रकाश प्रसाद कुशवाहा के पुत्र थे। शव गांव पहुंचने के बाद शनिवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा।गुस्साए ग्रामीणों ने बनियापुर के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 331 को जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी और मृतक के परिजन न्याय और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। आक्रोशित भीड़ ने स्थानीय थानाध्यक्ष पर कई आरोप लगाए उनलोगों का कहना था कि पुलिस ने मामले में ढिलाई बरती और घटना के बाद समुचित कार्रवाई नहीं की।घटना की सूचना मिलते ही स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एसडीएम और एसडीपीओ समेत वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। वे आक्रोशित लोगों को समझाने और जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे हैं।मौके पर पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार ने बताया कि इस मामले में बनियापुर थाना ने मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है।नामजद अभियुक्त तथा उसके सहयोगी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु गहन कार्रवाई की जा रही है। अब तक पुलिस द्वारा 03 व्यक्तियों को आवश्यक पूछताछ हेतु हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपियों के लिए लगातार छापेमारी जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें