मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

सीएए को लेकर सीएम केजरीवाल के खिलाफ हुआ प्रदर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। सीएए यानी नागरिकता संशोधन कानून लागू किए जाने के बाद से ही केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच सियासी तलवारें खिंची हुई है। विपक्ष के नेता सरकार के फैसले को गलत बताने के लिए लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। ऐसे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान को लेकर अब प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए हैं।

इस मामले में केंद्र सरकार की मुश्किलें भले न बढ़ें लेकिन सीएम केजरीवाल की मुश्किलें जरुर बढ़ती दिख रही हैं। वैसे भी सत्ता पक्ष ने सीएए को केंद्र सरकार का ऐतिहासिक कदम बताकर पूरे समर्थन में आ गए हैं। इसके विपरीत मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीएए के खिलाफ बयान देकर मुसीबत मोल ले ली है। दरअसल उनके आवास के बाहर गुरुवार सुबह से ही प्रदर्शनकारी जुटे और केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी की है। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार के द्वारा लागू सीएए कानून से कई शरणार्थियों को राहत मिलती दिखी है और इन्हें लग रहा है कि उन्हें भारतीय नागरिकता मिलने का रास्ता साफ हो गया है। ऐसे में विरोध करने वालों की आवाज को दवाने का कार्य भी शुरु हो गया है, जिसके चलते सबसे पहले सीएम केजरीवाल को घेरा गया है, जिन्होंने सीएए के दुष्परिणाम गिनाते हुए इस पर रोक लगाए जाने की मांग भी की है।

गौरतलब है कि दिल्ली समें देश के अनेक हिस्सों में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए गैरमुस्लिम शरणार्थी रह रहे हैं। ऐसे में शरणार्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्र सरकार के इस फैसले का समर्थन करते हुए भाजपा कार्यालय पहुंच आभार व्यक्त किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीएए के खिलाफ पहले ही प्रेसवार्ता कर अपना विरोध दर्ज करा दिया है। उनका कहना था कि यह कानून भाजपा ने सिर्फ लोकसभा चुनाव में लाभ लेने के लिए ही लागू किया है। वैसे भी इस कानून के चलते पड़ोसी देशों से लाखों लोग भारत का रुख करेंगे, ऐसे में देश में व्याप्त बेरोजगारी भयावह से और भयावह हो जाएगी और देश की व्यवस्था बिगड़ सकती है। इस आशय के बयान का विरोध करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सीधी केजरीवाल पर निशाना साधा था और कहा था कि सीएम केजरीवाल सिर्फ झूठ बोलने के आदि हैं। इसके बाद केजरीवाल के बयान खिलाफ भाजपा के अनेक मंत्रियों ने एतराज दर्ज कराया और तीखे प्रहार किए हैं। अब चूंकि सीएम केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी भी हुई है, ऐसे में कहा जा रहा है कि केजरीवाल मुसीबत मोल ले चुके हैं, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें