मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:47 · नई दिल्ली संस्करण

सौर ऊर्जा को बढ़ावा, कटिहार में पूर्व डिप्टी सीएम और डीएम ने किया सोलर मेले का शुभारंभ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सौर ऊर्जा को बढ़ावा, कटिहार में पूर्व डिप्टी सीएम और डीएम ने किया सोलर मेले का शुभारंभ

कटिहार,। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत डी.सी.आर. भवन परिसर में बुधवार को प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत एक दिवसीय सोलर मेले का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह कटिहार सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधियों और जिला पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

मेले के दौरान उपभोक्ताओं को योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किए गए, जहां सरकार द्वारा एक किलोवाट क्षमता पर तीस हजार रुपये, दो किलोवाट क्षमता पर साठ हजार रुपये और तीन किलोवाट क्षमता पर अठत्तर हजार रुपये की आकर्षक सब्सिडी दी जा रही है। इसके साथ ही संयंत्र लगाने के लिए बैंकों के माध्यम से पांच दशमलव पचहत्तर प्रतिशत से सात प्रतिशत तक की बेहद कम ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध कराने का विकल्प भी रखा गया है, जिसमें शून्य से एक सौ पचास यूनिट खपत वाले उपभोक्ताओं के लिए एक से दो किलोवाट, एक सौ पचास से तीन सौ यूनिट के लिए दो से तीन किलोवाट तथा तीन सौ से अधिक यूनिट खपत वाले उपभोक्ताओं के लिए तीन किलोवाट से अधिक क्षमता के सोलर प्लांट का सुझाव दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान सौर ऊर्जा का उपयोग कर अपने बिजली बिल को शून्य या कम करने वाले उपभोक्ताओं को सम्मानित किया गया तथा अधिक से अधिक नागरिकों से इस योजना का लाभ उठाने का अनुरोध किया गया।

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा उनैस फरवरी दो हजार चौबीस को शुरू की गई इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत वित्तीय वर्ष दो हजार छब्बीस-सत्ताईस तक देश के एक करोड़ घरों को सौर ऊर्जा से ऊर्जावान बनाने का लक्ष्य है, जिससे उपभोक्ताओं को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा मिलने के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें