मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

चार विषयों में विस्तृत ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने का आज से अंतिम अवसर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चार विषयों में विस्तृत ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने का आज से अंतिम अवसर

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए आयोजित प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा 2024 के अंतर्गत इतिहास, जीव विज्ञान, रसायन एवं वाणिज्य विषयों के लिए पहले जारी की गई विचारित सूची में सम्मिलित ऐसे अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर दिया गया है, जिन्होंने प्रदत्त पूर्व अवसरों के उपरांत भी विस्तृत ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा नहीं किया था। ये अभ्यर्थी 26 से 30 नवंबर 2025 तक अपना विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार उक्तानुसार सभी अभ्यर्थियों को अपनी एसएसओ आइडी के माध्यम से रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाकर माय रिक्रूटमेंट → डिटेल्ड फॉर्म कम स्क्रुटनी→ एप्लाई नाऊ का चयन कर आवेदन करना होगा। आवेदन पत्र भरने और सबमिट करने के बाद, अभ्यर्थियों को इसकी दो प्रतियां प्रिंट कर अपने पास रखनी होंगी।दस्तावेज सत्यापन का कार्य संबंधित विभाग, माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर, द्वारा किया जाएगा। संबंधित विभाग द्वारा ही उचित माध्यम से अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए सूचित कराने की कार्रवाई संपादित की जाएगी। आयोग द्वारा इस संबंध में पृथक से कोई सूचना नहीं दी जाएगी। निर्धारित तिथि पर दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं होने वाले अभ्यर्थियों को अपात्र माना जाएगा और परिणाम में विचारित नहीं किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन के बाद, पात्र अभ्यर्थियों की सूची निदेशालय द्वारा आयोग को भेजी जाएगी, जिसके बाद आयोग द्वारा परिणाम जारी कर चयनित अभ्यर्थियों के नाम नियुक्ति के लिए निदेशालय को अभिस्तावित किए जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें