मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में निर्माताओं की बढ़ी दिलचस्पी, 37 फिल्मों की शूटिंग की मिली मंजूरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार में निर्माताओं की बढ़ी दिलचस्पी, 37 फिल्मों की शूटिंग की मिली मंजूरी

पटना। बिहार सरकार प्रदेश में फिल्म निर्माताओं की दिलचस्पी बढ़ाने को लगातार प्रयास कर रही है। इसका नतीजा भी अब दिखने लगा है। सरकार का दावा है कि बिहार अब फिल्म, वेब सीरीज और डॉक्यूमेंट्री निर्माताओं की पसंद बनता जा रहा है। बिहार में अब तक 37 फिल्मों, वेब सीरीज और डॉक्यूमेंट्री को राज्य के विभिन्न लोकेशनों पर शूटिंग की अनुमति दी जा चुकी है।

कला और संस्कृति विभाग के सचिव प्रणव कुमार ने बुधवार को एक प्रेस वार्ता में बताया कि राज्य सरकार द्वारा लागू की गई बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति-2024 ने बिहार को सिनेमा के राष्ट्रीय मानचित्र पर नई पहचान दिलानी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि फिल्म और नाट्य के क्षेत्र में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति देने की योजना भी चलाई जा रही है। इसके तहत 13 लाख से अधिक राशि प्रदान की गई है।

उन्होंने मुख्यमंत्री गुरु शिष्य योजना की चर्चा करते हुए कहा कि राज्य की विलुप्तप्राय और हाशिए पर जा चुकी लोक कलाओं को पुनर्जीवित करने के लिए मुख्यमंत्री गुरु-शिष्य परंपरा योजना शुरू की गई है। इसके तहत अनुभवी कलाकार ‘गुरु’ के रूप में युवाओं को पारंपरिक कला, लोक संगीत, नृत्य और वादन का प्रशिक्षण देंगे। इस योजना का अच्छा प्रभाव देखने को मिला है। इस योजना के तहत अब तक 233 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

उन्होंने आगे बताया कि इसी तरह वरिष्ठ और उपेक्षित कलाकारों के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना भी प्रभावी रूप से लागू की जा रही है।

इस योजना के तहत पात्र कलाकारों को प्रतिमाह तीन हजार रुपये की पेंशन दी जा रही है।

कला और संस्कृति विभाग के सचिव प्रणव कुमार ने बताया कि जहां भी बड़े आयोजन हो रहे हैं, वहां बिहार अपनी नीतियों को बड़े पैमाने पर प्रचारित करती है। उन्होंने बताया कि सरकार ने बिहार फिल्म और ड्रामा संस्थान की स्थापना के लिए भी सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है। कई पर्यटन स्थलों के विकास के लिए भी कार्य किया जा रहा है। पांडुलिपि संरक्षण के लिए भी परंपरा को सुरक्षित करने को लेकर भी प्रयास किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें