मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में सुनी गईं 196 लोगों की समस्याएँ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

- प्रभारी कलेक्टर विवेक कुमार ने दिए निर्देश- समयबद्ध कार्यक्रम के तहत करें निराकरणग्वालियर। कलेक्ट्रेट में मंगलवार को आयोजित जन-सुनवाई में 196 लोगों की समस्याएं सुनी गईं। प्रभारी कलेक्टर विवेक कुमार सहित जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने एक – एक कर सभी आवेदकों की समस्यायें सुनीं और उनके आवेदनों के निराकरण की रूपरेखा तय की। जन-सुनवाई में प्राप्त हुए 196 आवेदनों में से 104 दर्ज किए गए। शेष 92 आवेदन संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को सीधे ही निराकरण के लिये दिए गए।प्रभारी कलेक्टर विवेक कुमार ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समक्ष में बुलाकर आवेदकों की समस्याओं को समयबद्ध कार्यक्रम के तहत निराकृत करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि निराकरण की सूचना संबंधित आवेदक को भी दी जाए। जन-सुनवाई में अपर कलेक्टर अंजू अरुण कुमार, कुमार सत्यम व टीएन सिंह सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने भी जन-सुनवाई में आए लोगों से आवेदन प्राप्त किए और उनकी समस्याओं के निराकरण की रूपरेखा तय की।जन-सुनवाई में जरूरतमंदों के नि:शुल्क इलाज का इंतजाम भी कराया गया। साथ ही लोगों की जमीन संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिये सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें