मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक, सिर पर गिरा तोरण द्वार ,आई हल्की चोट ,डॉक्टरों ने किया प्राथमिक उपचार

मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक, सिर पर गिरा तोरण द्वार ,आई हल्की चोट ,डॉक्टरों ने किया प्राथमिक उपचार
रांची: आदित्यपुर में आयोजित महागठबंधन की बैठक में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की सुरक्षा में बड़ा चूक हुआ है। दरअसल कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के सिर पर तोरन द्वार गिर गया,जिसके बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। आपको बता दें कि सरायकेला के आदित्यपुर में मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन के कार्यकताओंर् के साथ बैठक कर रहे थे। बैठक समाप्ति के बाद जैसे ही हॉल से गेट के बाहर निकले इसी बीच किसी ने गेट को अंदर की जगह बाहर से खोल दिया। जिसकी वजह से उनके सिर पर तोरण द्वार गिर गया। इस घटना में मुख्यमंत्री को हल्की चोटें आई। जिसके बाद डॉक्टरों की टीम ने आनन -फानन में प्राथमिकी उपचार किया।





