मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:32 · नई दिल्ली संस्करण

प्रिया कपूर बनाम मंधीरा कपूर : प्रॉपर्टी विवाद वाली बेंच करेगी 20 करोड़ के मानहानि केस की सुनवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
प्रिया कपूर बनाम मंधीरा कपूर : प्रॉपर्टी विवाद वाली बेंच करेगी 20 करोड़ के मानहानि केस की सुनवाई

नई दिल्ली। दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की हजारों करोड़ रुपए की संपत्ति और वसीयत को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद लगातार नया मोड़ ले रहा है। इसी कड़ी में संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर द्वारा अपनी ननद मंधीरा कपूर के खिलाफ दायर 20 करोड़ रुपए के सिविल मानहानि मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने एक अहम आदेश दिया है।

इस मामले की सुनवाई कर रहे जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद ने कहा कि प्रिया कपूर की ओर से दाखिल यह सिविल मानहानि याचिका उसी बेंच में सुनी जानी चाहिए, जो संजय कपूर की संपत्ति से जुड़े मुख्य प्रॉपर्टी विवाद की सुनवाई कर रही है।

अदालत ने कहा कि अगर अलग-अलग अदालतों या बेंच में इससे जुड़े मामलों की सुनवाई होगी, तो इसका असर मुख्य मामले पर पड़ सकता है और फैसलों में असमंजस की स्थिति बन सकती है।

कोर्ट ने इसी आधार पर निर्देश दिया कि अब यह सिविल मानहानि मामला भी उसी बेंच के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जो पहले से संपत्ति विवाद की सुनवाई कर रही है।

अदालत के आदेश के अनुसार, अब 17 फरवरी को इस मामले की सुनवाई जज मिनी पुष्कर्णा की बेंच के सामने होगी।

प्रिया कपूर ने दिल्ली हाई कोर्ट में यह सिविल मानहानि केस दाखिल करते हुए आरोप लगाया है कि उनकी ननद मंधीरा कपूर और एक पॉडकास्ट की होस्ट पूजा चौधरी ने सार्वजनिक मंचों पर उनके खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिए।

प्रिया कपूर ने अदालत से मांग की है कि मंधीरा कपूर को उनके खिलाफ किसी भी तरह का बयान देने या सार्वजनिक टिप्पणी करने से रोका जाए, क्योंकि इससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच रहा है।

यह पहला मौका नहीं है जब प्रिया कपूर ने इस मुद्दे पर कानूनी कदम उठाया हो। इससे पहले वह मंधीरा कपूर के खिलाफ पटियाला हाउस कोर्ट में आपराधिक मानहानि का मामला भी दर्ज करा चुकी हैं। उस केस में भी आरोप यही है कि सोशल मीडिया, पॉडकास्ट और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए उनके खिलाफ झूठे और अपमानजनक आरोप लगाए गए, जिनका उद्देश्य उन्हें बदनाम करना और सामाजिक रूप से अलग-थलग करना था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें