मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:26 · नई दिल्ली संस्करण

प्रिया कपूर बनाम मंधीरा कपूर: दिल्ली हाई कोर्ट ने मानहानि केस में समन जारी किया, मध्यस्थता का दिया सुझाव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
प्रिया कपूर बनाम मंधीरा कपूर: दिल्ली हाई कोर्ट ने मानहानि केस में समन जारी किया, मध्यस्थता का दिया सुझाव

नई दिल्ली। दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की संपत्ति और वसीयत को लेकर चल रहे विवाद में एक नया मोड़ सामने आया है। संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर ने अपनी ननद मंधीरा कपूर के खिलाफ सिविल मानहानि का मुकदमा दिल्ली हाई कोर्ट में दायर किया था। इस मामले में सुनवाई करते हुए अदालत ने समन जारी किया है और सभी पक्षों के बीच मध्यस्थता का सुझाव दिया है।

कोर्ट ने दोनों पक्षों को निर्देश दिया है कि वे एक-दूसरे के बारे में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से मीडिया में कोई भी बयान देने से परहेज करें।

प्रिया कपूर के वकील ने कोर्ट को बताया कि उनके खिलाफ और उनके नाबालिग बेटे के खिलाफ मानहानिकारक बयान सार्वजनिक रूप से दिए गए हैं। इसके तहत उनके वंश को निशाना बनाया गया। ये बयान उनके सामाजिक और व्यक्तिगत जीवन को प्रभावित कर रहे हैं। कोर्ट ने इस मामले में दोनों पक्षों को संयम बरतने और मीडिया में बयान देने से बचने के निर्देश दिए।

वहीं मंधीरा कपूर ने इस मानहानि याचिका का विरोध किया। उनके वकील ने अदालत को बताया कि मुकदमे में महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाया गया है और उन पर लगाए गए आरोप पूरी तरह मनगढ़ंत और झूठे हैं।

इस मामले की अगली सुनवाई 14 मई को होगी। अदालत ने स्पष्ट किया है कि दोनों पक्षों के बीच समझौते के लिए प्रयास करना जरूरी है। इसके लिए कोर्ट ने मध्यस्थता का सुझाव दिया ताकि विवाद को सुलझाया जा सके।

यह विवाद लंबे समय से चल रहा है। संजय कपूर की मौत के बाद उनकी संपत्ति और वसीयत को लेकर परिवार में कई कानूनी लड़ाइयां चल रही हैं। उनकी पत्नी प्रिया कपूर ने पहले अपनी ननद मंधीरा कपूर और पॉडकास्टर पूजा चौधरी के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला भी दर्ज कराया था। उनका आरोप था कि सोशल मीडिया, पॉडकास्ट और मीडिया इंटरव्यू के जरिए उनके खिलाफ झूठे और अपमानजनक बयान दिए गए।

इससे पहले भी प्रिया कपूर ने मंधीरा कपूर के खिलाफ पटियाला हाउस कोर्ट में आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज कराया है। उस केस में भी आरोप यही है कि सोशल मीडिया, पॉडकास्ट और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए उनके खिलाफ झूठे और अपमानजनक आरोप लगाए गए, जिनका उद्देश्य उन्हें बदनाम करना और सामाजिक रूप से अलग-थलग करना था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें