मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

बीपीएससी शिक्षिका की पिटाई मामले में प्रधानाध्यापक निलंबित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बीपीएससी शिक्षिका की पिटाई मामले में प्रधानाध्यापक निलंबित

पूर्वी चंपारण।जिले के बंजरिया अंचल स्थित उत्क्रमित उच्च विधालय सिसवा ऊर्दू के एक बीपीएससी शिक्षिका के साथ किये गये मारपीट व अभद्र व्यवहार के आरोप में विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजकुमार को निलंबित किया गया है।इस मामले में महिला थाना में दर्ज प्राथमिकी के मुख्य आरोपी नियोजित सहायक शिक्षक आसिफ रजा को निलंबित करने को लेकर प्रखंड नियोजन इकाई को पत्र भेजा गया है।इस आशय की जानकारी डीपीओ स्थापना साहेब आलम ने दी है।उन्होने बताया कि डीइओ के मोबाइल पर प्राप्त वीडियो में विद्यालय की शिक्षिका के साथ मारपीट व अभद्रता की पुष्टि हुई है।इसके साथ ही डीपीओ लेखा सह प्रभारी बंजरिया बीईओ अखिल वैभव ने भी उक्त विद्यालय में पहुंचकर जांच की है।जिसमे घटना को सत्य पाया गया है। इस मामले में डीपीओ माध्यमिक शिक्षा नित्यम कुमार गौरव ने भी घटना को गंभीर बताते हुए उक्त विद्यालय के एचएम व शिक्षक से 24 घंटे के अंदर जवाब तलब किया है। साथ ही कहा है,कि शिक्षिका के साथ हुई घटना का वीडियो मोबाइल पर वायरल है।जिस कारण उक्त विद्यालय में पढने वाले बच्चों पर मानसिक कुप्रभाव पड़ा है। यह घटना काफी गंभीर है।उल्लेखनीय है,कि बीते मंगलवार को उच्चतर माध्यमिक विधालय सिसवा ऊर्दू में बतौर भूगोल शिक्षक के रूप में पदस्थापित बीपीएससी शिक्षिका सरिता के साथ उसी स्कूल के सहायक शिक्षक आसिफ राजा ने प्रधानाध्यापक की शह पर क्लास रूम में अध्ययनरत बच्चों के सामने मारपीट और अभद्रता की थी। जिसको लेकर पीड़ित शिक्षिका ने महिला थाना के साथ एसपी को भी आवेदन देकर न्याय गुहार लगाई थी। जिसके बाद एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर घटना की जांचबंजरिया थाना व महिला थाना पुलिस संयुक्त रूप से कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें