मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री गुरुवार को दिल्ली में पीएम स्वनिधि लाभार्थियों को करेंगे संबोधित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को दिल्ली में पीएम स्वनिधि लाभार्थियों को संबोधित करेंगे। वह इस दौरान देशभर के एक लाख रेहड़ी-पटरी (स्ट्रीट वेंडरों) वालों को योजना के तहत ऋण बांटेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बुधवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 मार्च को शाम 5 बजे दिल्ली के जेएलएन स्टेडियम में पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को संबोधित करेंगे। वह इस अवसर पर दिल्ली के 5,000 स्ट्रीट वेंडरों सहित एक लाख स्ट्रीट वेंडरों (एसवी) को योजना के तहत ऋण भी वितरित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री दिल्ली मेट्रो के चरण 4 के दो अतिरिक्त गलियारों की आधारशिला भी रखेंगे।

पीएमओ के अनुसार, हाशिए पर रहने वाले वर्गों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण से प्रेरित होकर, महामारी के कारण वैश्विक आर्थिक संकट के बीच 01 जून, 2020 को पीएम स्वनिधि लॉन्च की गई थी। यह सड़क विक्रेताओं के हाशिए पर रहने वाले समुदायों के लिए परिवर्तनकारी साबित हुआ है। अब तक देशभर में 62 लाख से अधिक रेहड़ी-पटरी वालों को 10,978 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का 82 लाख से अधिक ऋण वितरित किया जा चुका है। अकेले दिल्ली में लगभग 02 लाख ऋण वितरित किए गए हैं, जिनकी राशि 232 करोड़ रुपये है।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री दिल्ली मेट्रो के दो अतिरिक्त कॉरिडोर लाजपत नगर-साकेत-जी ब्लॉक और इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ की आधारशिला भी रखेंगे। ये गलियारे कुल मिलाकर 20 किलोमीटर से अधिक लंबे होंगे और कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने और यातायात की भीड़ को कम करने में मदद करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें