प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 3 को चाईबासा और 4 मई को पलामू, सिसई में करेंगे जनसभा कोे संबोधित

रांची: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 3-4 मई को झारखंड में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री 3 मई को दोपहर 12:30 बजे चाईबासा में भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा के पक्ष में सभा करेंगे। वहीं 4 मई को 9:30 बजे पलामू में भाजपा प्रत्याशी वीडी राम और दोपहर 12:30 बजे गुमला के सिसई में लोहरदगा सीट से प्रत्याशी समीर उरांव के पक्ष में सभा करेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पार्टी स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई है। पीएम की सुरक्षा से जुड़े पदाधिकारी जल्द झारखंड पहुंच सकते हैं।





