मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:50 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी ने सुदर्शन सेतु का किया लोकार्पण, बेट द्वारका मंदिर में की पूजा-अर्चना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

ओखा,

25 फरवरी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार सुबह ओखा और बेट

द्वारका को जोड़ने वाले सुदर्शन सेतु का लोकार्पण किया। सुबह बेट द्वारका

मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना करने के बाद सुबह 8.25 बजे

सुदर्शन सेतु का लोकार्पण किया।

प्रधानमंत्री यहां से द्वारका तक

रोड शो करने के बाद द्वारका में जगत मंदिर पहुंचेंगे। यहां द्वारकाधीश का

दर्शन करने के बाद दिन के 12.30 बजे सभा को संबोधित करेंगे। इसी स्थल से

प्रधानमंत्री देवभूमि द्वारका, जामनगर और पोरबंदर जिले के 4 हजार करोड़

रुपये से अधिक के 11 विकास प्रकल्पों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।

प्रधानमंत्री

नरेन्द्र मोदी ने जिस ओखा-बेट द्वारका ब्रिज के लिए 7 अक्टूबर 2017 को

भूमिपूजन किया था, रविवार को उस सुदर्शन सेतु का लोकार्पण किया। ब्रिज से

उन्होंने समुद्र का नजारा देखा और नावों पर सवार लोगों का हाथ हिलाकर

अभिवादन किया। करीब 978.93 करोड़ की लागत से 2320 मीटर लंबे ब्रिज के बनने

से ओखा और बेट द्वारका जाने का मार्ग सरल हो जाएगा। अभी तक श्रद्धालु

द्वारकाधीश के निवास स्थान बेट द्वारका जाने के लिए नाव का सहारा लेते हैं।

इस ब्रिज पर सरपट गाड़ियों के दौड़ने से जहां लोगों का समय बचेगा वहीं,

समुद्र के खतरों से भी लोगों का बचाव होगा। बोट के जरिए लोगों को ओखा से

बेट द्वारका जाने के लिए 30 से 40 मिनट का समय लगता था, जो अब 5 से 10 मिनट

हो जाएगा। फोर लेन यह ब्रिज 900 मीटर लाँग सेंट्रल केबल मॉडयूल आधारित है।

द्वारका में करेंगे सभा

प्रधानमंत्री

नरेन्द्र मोदी 25 फरवरी को द्वारका में आम सभा को संबोधित करेंगे। यहां से

वे जामनगर, देवभूमि द्वारका तथा पोरबंदर जिलों में 4153 करोड़ रुपये मूल्य

की 11 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इन तीनों जिलों

को शामिल कर लेने वाले विकास कार्यों में सड़क एवं भवन, शहरी विकास,

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पेट्रोलियम एवं गैस मंत्रालय, रेलवे तथा ऊर्जा

एवं पेट्रो रसायन विभाग की 11 परियोजनाएं शामिल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें