मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी चार फरवरी को आएंगे बिहार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

-सुगौली में कई योजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास

पूर्वी चंपारण । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चार फरवरी को पूर्वी चंपारण के सुगौली पहुंचेंगे। वे यहां छपरा बहस गांव स्थित आईओसीएल के बॉटलिंग प्लांट समेत 600 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी मंगलवार को पश्चिम चम्पारण के सांसद डॉ संजय जायसवाल ने दी।उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए आसपास के गांव के ग्रामीणों द्वारा जमीन देने पर प्रसन्नता जाहिर करते कहा कि प्रधानमंत्री इस दिन आईओसीएल के बॉटलिंग प्लांट सहित एक्सप्रेस हाईवे के अलावा कई ओवर ब्रिज का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। साथ ही रक्सौल और बेतिया के रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना के तहत बनाने का भी शिलान्यास करेंगे।डॉक्टर जायसवाल ने कहा कि बेतिया और रक्सौल एक्सप्रेस हाईवे एक नई योजना है जो चंपारण को दीघा होते हुए पटना से जोड़ेगी। इस हाइवे के बनने से हल्दिया से विदेशों से आने वाली कंटेनर को लाने में काफी सुगमता होगी और व्यापार को पंख लगेंगे। इस एक्सप्रेस हाईवे में मात्र 2.4 किलोमीटर पुरानी सड़क को शामिल किया गया है। इस सड़क के बनने से बेतिया से पटना की दूरी मात्र 159 किलोमीटर हो जाएगी।

डॉ संजय जायसवाल ने बिहार सरकार पर भूमि अधिग्रहण में देरी का आरोप लगाते कहा कि आठ साल पूर्व केंद्र सरकार ने रक्सौल में हवाई अड्डा बनाने के लिए राशि दे दिया है लेकिन सरकार जानबूझ कर जमीन अधिग्रहण में देरी कर रही है।इस दौरान पूर्व एमएलसी बबलू गुप्ता सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें