मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:41 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में देररात सिगरा स्टेडियम का लिया जायजा, इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

वाराणसी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र में

मंगलवाररात औचक निरीक्षण पर निकले। वो देररात सिगरा स्टेडियम पहुंचे। वहां

इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने बरेका

गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम किया। निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री के

साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

डबल

इंजन की सरकार पूर्वांचल के खिलाड़ियों को निखारने के लिए काशी में नेशनल

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्टेडियम का निर्माण करा रही है। स्टेडियम में लगभग सभी

स्पोर्ट्स होंगे और सभी खेलों के खिलाड़ी तैयार किए जाएंगे। अब पूर्वांचल

के खिलाड़ियों को खेलने के लिए दूर नही जाना पड़ेगा। खेलप्रेमियों को वाराणसी

में ही अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैच देखने को मिलेगा। डॉ. सम्पूर्णानन्द

स्पोर्ट्स स्टेडियम का पुनर्विकास किया जा रहा है। स्टेडियम की इमारतें

ग्रीन बिल्डिंग होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर खेलो इंडिया और

स्मार्ट सिटी के सहयोग से टू बिल्ड पद्धति पर ईपीसी मोड पर एमएचपीएल

इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कानपुर ने रिकॉर्ड समय में इसे पहले तैयार किया।

इसमें

बैडमिंटन, हैंडबॉल,बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, वेटलिफ्टिंग, स्क्वैश

जैसे 20 से अधिक इनडोर खेल खेलने की सुविधा होगी। ओलंपिक स्तर का स्वीमिंग

पूल, वार्म अप पूल के साथ होगा। जिम, स्पा, योगा सेंटर, पूल बिलियर्ड्स

और कैफेटेरिया के साथ बैंक्वेट हॉल भी बनेगा। साथ ही मल्टी स्पोर्ट्स

,मल्टी लेवल आधुनिक इनडोर स्टेडियम को पैरा स्पोर्ट्स के मानकों को भी

ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है, जिससे यहां पैरा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता भी

हो सकें। स्टेडियम के पहले चरण का काम पूरा हो चुका है। दूसरे और तीसरे

चरण का काम जुलाई तक पूरा होने की संभावना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें