मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी ने बनाया रिकॉर्ड, 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा नेताओं ने दिल्ली के धार्मिक स्थलों पर की विशेष पूजा-अर्चना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री मोदी ने बनाया रिकॉर्ड, 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा नेताओं ने दिल्ली के धार्मिक स्थलों पर की विशेष पूजा-अर्चना

नई दिल्ली : केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया।

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल नेतृत्व की कामना की।

दिल्ली के अनेक प्राचीन मंदिरों में भाजपा नेताओं की मौजूदगी देखने को मिली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, गिरिराज सिंह, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, पीयूष गोयल सहित कई वरिष्ठ नेता अलग-अलग मंदिरों में पूजा-अर्चना की।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा और सांसद बांसुरी स्वराज के साथ झंडेवालान देवी मंदिर में दर्शन कर प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घ नेतृत्व काल के लिए प्रार्थना की। वहीं, मंदिर मार्ग स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर में स्वाति मालीवाल और भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने पूजा-अर्चना की।

12 साल पूरे होने पर नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई, अनुच्छेद 370 की समाप्ति, जम्मू-कश्मीर में विकास, विश्वस्तरीय हाईवे नेटवर्क, डिजिटल इंडिया और दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान जैसी ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम को भारत मंडपम में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, उपमुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ आगामी रणनीतियों पर चर्चा करेंगे।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बने हैं। उन्होंने पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को पीछे छोड़ते हुए कुल 4399 दिनों तक प्रधानमंत्री के तौर पर इस देश कि कमान संभाली।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें