मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा-शुक्रिया बारामूला, लोकतंत्र के महापर्व में झूमे लोग, 59 प्रतिशत वोटिंग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 खत्म होने का बड़ा

असर इस आम चुनाव में दिखा है। अनुच्छेद 370 के बाद का 'नया कश्मीर'

लोकतंत्र के महापर्व में झूम उठा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां

की बारामूला लोकसभा सीट पर पांचवें चरण के लिए हुए मतदान के आंकड़े पर खुशी

जताते हुए क्षेत्र के लोगों को बधाई दी है।

इस बार

बारामूला लोकसभा सीट पर 59 प्रतिशत मतदान हुआ। यह 1984 के बाद से अब तक

सबसे ज्यादा है। उल्लेखनीय है कि कुछ दशक तक बारामूला में 10 प्रतिशत से भी

कम मतदान होता रहा है। बारामूला लोकसभा क्षेत्र में अब तक का सबसे अधिक

मतदान होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने वहां की जनता का शुक्रिया अदा किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह एक शानदार ट्रेंड है। उन्होंने एक्स हैंडल

पर लिखा, "बारामूला की मेरी बहनों और भाइयों को लोकतांत्रिक मूल्यों के

प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता के लिए बधाई। ऐसी सक्रिय भागीदारी एक महान

प्रवृत्ति है।" प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा

के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए यह बात लिखी।

राज्यपाल मनोज सिन्हा

ने लिखा, ''58 प्रतिशत से अधिक मतदान बहुत उत्साहजनक है और लोकतंत्र में

लोगों के दृढ़ संकल्प और अटूट विश्वास को दर्शाता है। मैं बारामूला की जनता

को लोकतंत्र के महाकुंभ में बड़ी संख्या में शामिल होने के लिए बधाई और

धन्यवाद देता हूं।'' मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने भी जम्मू-कश्मीर के

वोटर्स को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा,"बड़ी संख्या में लोग (केंद्र शासित

प्रदेश) यूटी में लोकतांत्रिक शासन के लिए आगे आ रहे हैं। इसने जल्द से

जल्द यूटी में विधानसभा चुनाव कराने के लिए प्रोत्साहित किया है।"

उल्लेखनीय है कि हंदवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 72 प्रतिशत

मतदान दर्ज किया गया। उल्लेखनीय है बारामूला लंबे समय तक आतंकवाद प्रभावित

रहा है। अनुच्छेद 370 हटने के बाद हालात तेजी से बदले हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें