मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:29 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी कड़ी सुरक्षा के बीच अंबिकापुर रवाना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायपुर,। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़

दौरे के आखिरी दिन आज यहां से कड़ी सुरक्षा के बीच अंबिकापुर रवाना हो गए।

कल वह सक्ती और धमतरी जिले के दौरे पर थे। वो आज सुबह 8ः30 बजे राजभवन

से एयरपोर्ट के लिए निकले। इस दौरान शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई।

भारी वाहनों का प्रवेश सुबह 3 बजे से ही प्रतिबंधित कर दिया गया था। पुलिस

अधिकारियों सहित 1600 जवानों की ड्यूटी शहर में लगाई गई। प्रधानमंत्री

मोदी की अंबिकापुर की जनसभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मौजूद

रहेंगे।

राजभवन से निकलते ही प्रधानमंत्री मोदी ने हाथ

हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। प्रधानमंत्री मोदी को देखने के लिए लोग

बेताब रहे। अंबिकापुर में एसपीजी के अधिकारियों की निगरानी में फोर लेयर

सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र को जिला मजिस्ट्रेट

ने नो फ्लाइंग जोन घोषित किया है। डीएम के आदेश के तहत यूएवी, ड्रोन, हवाई

फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, गुब्बारे सहित किसी भी तरह के विमान उपकरणों की

उड़ान पर रोक लगाई गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें