मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में फुलवरिया फ्लाईओवर का किया निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

वाराणसी,

23 फरवरी । गुजरात में पूरे दिन व्यस्त और लम्बे कार्यक्रम, हवाई

सफर के बाद गुरुवार रात अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री

नरेन्द्र मोदी ने फुलवरिया फ्लाईओवर का पैदल निरीक्षण किया। इस दौरान

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौजूद रहे।

बाबतपुर

एयरपोर्ट से बरेका जाते समय फुलवरिया फ्लाईओवर पर अचानक प्रधानमंत्री ने

काफिला रुकवाया। प्रधानमंत्री अपने वाहन से उतर कर मुख्यमंत्री के साथ पैदल

चलकर फ्लाईओवर की मजबूती का जायजा लिया। यह देख पुल के आसपास खड़े लोगों

ने हर-हर महादेव का नारा लगाकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। प्रधानमंत्री

ने हाथ जोड़ कर लोगों का अभिवादन किया।

प्रधानमंत्री मोदी के इस

अंदाज और समर्पण भाव की भावना की सोशल मीडिया में जमकर सराहना हुई।

प्रधानमंत्री के रोड शो का बाबतपुर से बरेका के बीच भव्य स्वागत हुआ। इस

फ्लाईओवर से शहर के दक्षिणी भाग, बीएचयू, बीएलडब्ल्यू आदि के आसपास रहने

वाले लगभग 5 लाख लोगों के लिए आना जाना बेहद आसान हो गया है। इसके निर्माण

में 360 करोड़ रुपये की लागत आई है। फ्लाईओवर से बीएचयू, बाबतपुर हवाई

अड्डे की की दूरी 75 मिनट से घटकर 45 मिनट और लहरतारा से कचहरी की दूरी 30

मिनट से घटकर 15 मिनट हो गई है ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें